Advertisement

उलगडा के युवक ने की अपनी इह लीला समाप्त

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार गोमियां पथ पर उलगडा का राजेश सूरी ने ससुराल जाकर अपनी इह लीला समाप्त कर ली। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गयी थी।

जानकारी के अनुसार 29 जून को उलगडा रहिवासी 37 वर्षीय राजेश तुरी अपने ससुराल हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के नरकी आया हुआ था। जबकि उसकी पत्नी उसके घर उलगड्डा में ही थी। मृतक दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। शादी के बीस वर्ष बाद भी बच्चे नही थे। जिससे वह परेशान था।

घटना के संबंध में मृतक राजेश तुरी के ससुराल के एक युवक अजय कुमार ने बताया कि वह कहीं गया हुआ था। उसे सूचना मिली कि राजेश की तबीयत अचानक खराब हो गई है। आनन-फानन में उसे गोमियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इस संबंध में गोमियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Gomian Community Health Center) की चिकित्सक डॉ संगीता कुमारी ने बताया कि जिस समय मरीज को अस्पताल लाया गया था। उस समय उसका पूरा शरीर ठंडा पड़ चुका था। नब्ज टटोलने पर भी पता नहीं चल रहा था। घरवाले एक दवा की बोतल लाए थे। उसका इस्तेमाल कीड़े मारने के लिए किया जाता है।

संभवत: मृतक उसे ही पी लिया था, जिस कारण उसकी मृत्यु हो चुकी थी। डॉ के अनुसार मृत हालत में उसे हॉस्पिटल लाया गया था।
इस घटना के बाद परिजनों की हालत रो-रोकर बुरी हो गई है। दूसरी ओर गोमियां थाना के पुलिस हॉस्पिटल पहुंचे और पंचनामा कर शव को अत्यंत परीक्षण के लिए तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल भेजने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *