Advertisement

प्रबंधन के साथ यूसीडब्ल्यू ने की एजेंडा बैठक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र (CCL B&K Area) के करगली स्थित ऑफिसर्स क्लब (Officers Club) में 18 जून को प्रबंधन का यूसीडब्ल्यू के साथ एजेंडा बैठक की गई। बैठक में यूनियन द्वारा दिए गए 26 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रबंधन और यूनियन के बीच उक्त बैठक काफी सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक रही। बैठक की अध्यक्षता बोकारो एवं करगली एरिया के जीएम एमके राव ने तथा संचालन क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन राजीव कुमार (Administration Rajeev Kumar) ने की। बैठक में यूसीडबल्यू (UCW) के जोनल सचिव एवं जेबीसीसीआई सदस्य लखन लाल महतो मुख्य रूपये से उपस्थित थे।

बैठक में खासमहल पीओ राजीव कुमार सिंह, कारो पीओ केडी प्रसाद, स्टाफ अधिकारी ईएण्डएम गौतम मोहंती, क्षेत्रीय चिकित्सा आधिकारी एसके भारतीय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। जबकि यूनियन की तरफ से क्षेत्रीय सचिव गणेश प्रसाद महतो, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार घोष सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *