प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा ने कोंकण में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े, विधायक आशीष शेलार की प्रमुख उपस्थिती में वाहनों को रवाना किया गया।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यकर्म में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज पुरोहित, उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पाण्डेय, संतोष सिंह और ब्रिजेश सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने कहा कि कोंकण में स्थिति बहुत ही भयानक है।
ऐसे समय में, उत्तर भारतीय मोर्चा ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाकर अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता की पुष्टि गकोकण के बाढ़ पीड़ितों की मदद में उतरी उभामो संजय पांडेय ने कहा की संकट की घड़ी में अपने भाइयों की मदद करना सभी का कर्तव्य है। इसी भावना से कोंकण में राहत सामग्री में 1500 परिवारों के दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुएं, घर की छत के लिए बिठाए जाने वाले पतरे, पानी की बोतलें खाद्य सामग्री आदि वस्तुओं को सहायता में शामिल किया गया है।
![]()












Leave a Reply