Advertisement

घाटकोपर पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर

हाथी का दांत बेचने से पहले पुलिस ने पकड़ा

प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। हाथी का दांत बेचने वाले दो तस्करों को घाटकोपर पुलिस ने धर दबोचा है। दबोचे गए दो तस्करों में दीपक कुमार प्रभुदयाल वैष्णव और मोहम्मद फिरोज हाफिज शेख हैं।

सब-इंस्पेक्टर महेश शेलार को सूचना मिली थी की दो व्यक्ति घाटकोपर रेलवे स्टेशन के पास हाथी का दांत बेचने आ रहे हैं। पुलिस ने घाटकोपर स्टेशन (Ghatkopar Station)0 परिसर में जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

बाजार में हाथी के दांत की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घाटकोपर पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये दांत कहां से लाए थे और कौन बेचने वाला था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपियों ने ऐसा कोई अपराध किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *