Advertisement

रामकृष्ण ट्रस्ट के माध्यम से दो संस्थानों को मिला कंप्यूटर व सिलाई मशीन

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। रामकृष्ण आश्रम ट्रस्ट की ओर से 17 दिसंबर को गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में बगोदर प्रखंड के कुसमरजा पंचायत स्थित लिटिल ऐन्जल पब्लिक स्कूल में कंप्यूटर लैब (Computer lab) का शुभारांभ किया गया। उद्घघाटन रामकृष्ण आश्रम ट्रस्ट के ट्रस्टी रमेशचंद्र डागा ने फीता काटकर किया।

इस मौक पर ट्रस्टी डागा ने कहा कि आज की आधुनिक शिक्षा में कंप्यूटर का बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर का ज्ञान पढ़ाई में तो मदद करता ही है, साथ ही जीवन में सफलता का रास्ता भी खोलता है। इसलिए स्टूडेंट्स को कंप्यूटर सीखना बहुत जरूरी है। उसका सदुपयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रामकृष्ण आश्रम ट्रस्ट का लक्ष्य जरूरतमंद स्टूडेंट्स को आधुनिक शिक्षा प्रदान करना और उन्हें कंप्यूटर में प्रशिक्षित करना है। इसी के तहत स्कूल में कंप्यूटर लैब की स्थापना की गई है, जिसमें कंप्यूटर लगाए गए हैं।

इस अवसर पर विकलांग सेवा केन्द्र खटैया में भी दिव्यांगों के शिक्षा हेतू दो कंप्यूटर दिया गया। जबकि खेतको पंचायत के विनोद महतों को सिलाई मशीन दिया गया, ताकि अपना रोजगार कर जीवन आपन कर सके।

इस मौके पर खटैया में जिला परिषद सदस्य अर्जून आर्या, संतोष कुमार, खेतको के विकास कुमार महतो सहित समाजसेवी सिकन्दर अली, अमजद खान, इस्तियाक अंसारी, प्रिंसिपल रामु कुमार, साजन सिंह, इस्तियाकु खान, इकरामउद्दीन अंसारी, मोकीम अंसारी, तस्लीमा निजामी समेत स्कूल के सभी शिक्षकगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *