Advertisement

गाल्होवार में मिला दो विशाल जहरीला सांप, दहशत में रहिवासी

पर्यावरण वन रक्षा समिति उपाध्यक्ष सुरेश राम ने किया रेस्क्यू

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में गाल्होवार में 25 अक्टूबर को स्थानीय रहिवासी सुभाष कुमार के हार्डवेयर दुकान विच बस्ती में दो चिहर चंदा सांप दिखा। ग्रामिण रहिवासी उक्त जुड़वाँ सांप को देखकर काफी डर गए और भीड़ जूट गई।

जानकारी के अनुसार उक्त सांप देखे जाने के बाद ग्रामीण सुभाष नेके पर्यावरण वन रक्षा समिति बनासो एवं चानो के उपाध्यक्ष सुरेश राम को फोन से सूचना दिया। साथ हीं मदद की गुहार लगायी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों के हित में सांप पकड़ने का काम कर रहे सुरेश राम अपने साथी रंजीत कुमार और संदीप के साथ उक्त स्थल पर पहुंचकर मुआयना किया।

इस संबंध में पर्यावरण वन रक्षा समिति उपाध्यक्ष राम ने बताया कि सांप को देखने के बाद ज्ञात हुआ कि उक्त सांप विषैला चिहरचंदा है। जबकि एक नहीं दो सांप था। दोनों प्रजनन कर रहे थे। दोनों जोड़ी सांपो को उन्होंने अपने तकनीकी औजार से बोरा में भर कर जंगल में छोड़ दिया।

बताया जाता है कि, बीते 24 अक्टूबर की देर रात को भी नागी स्कूल में गेहवन (कोबरा) सांप निकला था। स्थानीय ग्रामीण नीलकंठ महतो ने फोन के माध्यम से भी सूचना दिएं थे। उक्त सांप ज्यादा बड़ा और मोटा होने से वह पकड़ से छूट गया था। का

मशक्क़त से पकड़ में आया। बीते दिन इसी प्रकार अचलजामू पंचायत के आदर्श उच्च विद्यालय के सामने अजगर सांप मिला था। सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया गया था।
ज्ञात हो कि आज मिले दोनो सांप स्कूल के आस पास ही मिला था। दोनो सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया गया था।

सुरेश राम ने बताया कि स्कूल में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ। बच्चे भी सुरक्षित और पर्यावरण भी सुरक्षित है।
ज्ञात हो कि, पर्यावरण संरक्षण के विषय में स्कूली बच्चों को बारीकी से पढ़ाई जाती है।

इसके लिए यह मैसेज बहुत अच्छा है, ताकि बच्चे भी पर्यावरण के प्रति जागरूक रहे। तभी जंगल के सभी जीव जंतु सुरक्षित रहेगें। तभी हम सभी पर्यावरण को भी सुरक्षित रख पाएंगे।

विष्णुगढ़ प्रखंड से सैकड़ों सांपो को पकड़ कर सुरक्षित स्थानों में छोड़ने का काम पर्यावरण वन रक्षा समिति बनासो एवं चानो के उपाध्यक्ष राम करते रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *