Advertisement

झारखंड श्रमिक संघ बोकारो थर्मल शाखा का दो दिवसीय सम्मेलन सम्पन्न

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। झामुमो से संबद्ध झारखंड श्रमिक संघ का द्वितीय एक दिवसीय सम्मेलन 8 फरवरी को डीवीसी झारखंड श्रमिक संघ कार्यालय बोकारो थर्मल में आयोजित किया गया।

सम्मेलन में उपस्थित संघ के केंद्रीय सचिव राजीव महतो ने कहा कि आगामी 12 फरवरी को विभिन्न यूनियनों द्वारा घोषित औद्योगिक हड़ताल का झारखंड श्रमिक संघ समर्थन करती है और चार लेबर कोड के खिलाफ इस हड़ताल को सफल बनाने में मजदूर अपना पूरा ताकत लगा देगी। कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों के हक व अधिकार छीनने को लेकर कई तरह के हथकंडा अपना रही है। जिसका जमकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने डीवीसी प्रबंधन को भी चेतावनी देते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनियों में अगर 75 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया गया तो प्लांट गेट जाम आंदोलन भी होगा।

सम्मेलन को संघ के केंद्रीय सचिव जय नारायण महतो सहित रंजीत महतो, झरीलाल हंसदा, रीतलाल महतो, राजकुमार राम, गणेश राम, बबीता देवी, कुन्ती देवी, सजाद हुसैन व् कई अन्य उपस्थित थे। सभा का संचालन सरजू रजक ने किया।
सम्मेलन में संघ के बोकारो थर्मल शाखा के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें अध्यक्ष रीतलाल महतो, सचिव गणेश राम, कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार गोस्वामी को सर्वसम्मति से चुना गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *