Advertisement

ढोरी माता तीर्थालय में दो दिवसीय वार्षिक समारोह प्रारंभ

पहले दिन संध्या निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित विश्व प्रसिद्ध ढोरी माता तीर्थालय में 29 अक्टूबर को दो दिवसीय पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संध्या शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो ईसाई धर्मावलंबियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम ढोरी माता चर्च परिसर में धर्म ध्वजा रोहण किया गया। संध्या में शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा ढोरी माता चर्च से चलकर जारंगडीह खुली खदान तक गया, वहां से पुनः धोरी माता चर्च आकर प्रभु ईसा मसीह तथा माता मरियम के प्रतिमा को स्थापित किया गया।

इस अवसर पर ईसाई धर्मावलंबीयों द्वारा लुमिना प्रार्थना एवं मिस्सा पूजा किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रतिमा का दर्शन कर लोबिना प्रार्थना की। मौके पर धर्माधिकारी खूंटी धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष विनय कंडुलना डीडी के नेतृत्व में माता मरियम एवं प्रभु यीशु का दर्शन कार्यक्रम किया गया।

शोभा यात्रा में पल्ली पुरोहित फादर माइकल लकड़ा, फादर प्रदीप टोप्पो, फादर विनायक कीड़ों, फादर नॉर्मल लकड़ा, फादर विनोद लकड़ा, फादर रोमानुस, फादर जयप्रकाश, फादर मैथ्यू, फादर पौलूस, फादर पीयूष, फादर रजत, फादर डोमिनिक मौजूद थे।

मौके पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयं बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शैलेश कुमार चौहान, एसआई अनुप कुमार सिंह, जितेंद्र गुड़िया, चंचल कुमार सिंह, राजेंद्र उरांव, सुमेरी हेंब्रम, भैलेट मुर्मू, रुखसार परवीन सहित दर्जनों पुलिस बल सहित स्काउट एंड गाइड मुस्तैद दिखे।

इस मौके पर उपरोक्त के अलावा श्रमिक नेता आर इग्नेश, राज कुमार मंडल, जारंगडीह उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद इम्तियाज अंसारी, पूर्व वार्ड सदस्य ललित रजक, लखन रजवार, मोहम्मद इरशाद, कुबेंद्रन, अभिमन्यु गोप, मॉरीश पिंटो, विजय अंथोनी, किशोर अंथोनी, अशोक कश्मीर, लाल चंद ठाकुर, शिरीन, शिवा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *