बेरमो पुलिस के हांथ लगा अवैध अंग्रेजी शराब सहित दो धंधेबाज

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बेरमो पुलिस द्वारा सुभाष नगर धौड़ा में छापेमारी अभियान चलाकर एक पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित दो आरोपी को गिरफ्तार कर 6 अक्टूबर को तेनुघाट जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में बेरमो थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा छापेमारी की गयी। जिसमे सुभाष नगर निवासी अशोक साव व मनोज साव को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी अपने घर में शराब बेचने का काम करता था। पुलिस बल द्वारा उसके घर से एक पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।

 217 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *