Advertisement

तुलबुल के युवक की रांची में मौत

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में तुलबुल रहिवासी युवक की रांची में काम के दौरान तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गयी। इस घटना के बाद से पूरा गांव स्तब्ध है।

घटना की जानकारी आजसू के युवा मोर्चा गोमियां प्रखंड सचिव अनिल प्रजापति ने दूरभाष पर देते हुए कहा कि तुलबुल नीम टोला रहिवासी रामचरण प्रजापति का 25 वर्षीय बड़ा पुत्र अजीत प्रजापति जो रांची में किसी कंट्रक्शन कंपनी में कार्यरत था। वह अपने घर का एकलौता कमाने वाला था।

18 सितंबर को करीब 11 बजे दिन में तीसरी मंजिल से पांव फिसल जाने के कारण सीधे नीचे जमीन पर जा गिरा। इस कारण घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। देर शाम परिजनों ने उसके शव को तुलबुल लाया, ताकि 19 सितंबर की सुबह उसका दाह संस्कार किया जा सके।

प्रजापति के अनुसार कार्यस्थल के मालिक की ओर से 3 लाख 25 हजार रुपए मुआवजे के तौर पर देने की बात कही गई। साथ हीं युवक के श्राद्ध कर्म के लिए तात्काल 50 हजार रुपए दिया गया।

बाकी पैसे 10 दिनों के बाद देने की बात कही गई। दूसरी ओर इस घटना से मृतक के परिवार जनों का रो कर बुरा हाल है। वहीं इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। घटना पर युवा मोर्चा प्रखंड सचिव प्रजापति ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *