Advertisement

सड़क हादसे में मारे गए 12 लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर के जीटी रोड गैडा संतरूपी में छ: वर्ष पूर्व सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस में सडक दुर्घटना में मारे गये सुखदेव पंडित समेत 12 लोगों को 14 फरवरी को श्रद्धाजंलि दी गई।

जिसमें सडक दुर्घटना मारे गये लोगों के प्रतिमा व फोटो पर सबसे पहले सुखदेव पंडित की पत्नी, मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, वर्तमान विधायक विनोद कुमार सिंह, अनुमंडल संसाद प्रतिनिधि छोटेलाल यादव, झामुमो हजारीबाग जिलाध्यक्ष शम्भु लाल यादव समेत गणमान्य लोगों ने बारी बारी से पुष्प अर्पित कर सभी को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उन 12 पुण्य आत्माओ की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। ज्ञात हो कि उक्त सड़क हादसे में सुखदेव पंडित, संजय वर्णवाल, राम प्रसाद वर्णवाल, विनय शर्मा, गौतम वर्णवाल, सचिन राणा, शंकर पंडित, पवन पंडित, ओम प्रकाश पंडित, हेमलाल पंडित, सौरभ कुमार यादव तथा अजय राणा की मौत हुई थी। इसे लेकर एक श्रद्धाजंलि सभा की गई।

श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महतो ने कहा कि 14 फरवरी 2016 की घटना इतिहास की एक काली तारिख है। माँ सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए सडक हादसे को याद कर आज भी लोग सिहर जाते है।

इस घटना में स्कुली बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी, और कई लोग घायल हो गये थे।उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि तब होती है, जब उसके अधुरे कार्यो को पूर्ण किया जाता है। समाज में ऐसे व्यक्ति की याद हमेशा आती रहती है।

उन्होंने कहा कि 2018 में स्वास्थ विभाग के उप केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से मिलकर बगोदर में ट्रामा सेंटर की मांग किये थे। क्योंकि जीटी रोड तीन जिलों को जोडती है। जिसमें समुचित ईलाज के लिए एक भी अस्पताल की व्यवस्था नही है।

विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सडक हादसे के बाद दस हजार रूपये मुआवजे लेने के लिए लोगों को सडक पर बैठने होते थे। एक लाख रूपये सहायता के लिए रात रात भर बैठे थे। जिसके बाद लडकर गरीब हो या अमीर, हादसे के बाद हमलोग जान तो नही बचा पते है, लेकिन कुछ प्रक्रिया के बाद स्वजनो को एक लाख रूपये सहायता राशि मिलती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हजारीबाग झामुमो जिलाध्यक्ष शम्भु लाल यादव ने किया, जबकि संचालन गैंडा के पूर्व पंसस सुधीर सिंह ने किया। मौके पर अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल यादव, विष्णुगढ़ के जिला परिषद सदस्य यशोदा देवी, आदि।

भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी, भाजयूमो मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ साव, शंकर पटेल, बिरेन्द्र मंडल, प्रवीण पटेल, राजु सिंह, रवि सिंह, अर्जुन पासवान, बिरू सिंह, जगदीश महतो समेत कई लोग शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *