Advertisement

जीएम ऑफिस में स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दिया गया श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल (CCL) के बोकारो एवं करगली क्षेत्रीय मुख्यालय करगली में स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के महाप्रबंधक एमके राव (General manager MK Rao) एवं अन्य अधिकारी, कर्मी एवं क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर सभी ने स्वर कोकिला को याद किया और उनके उपलब्धियों को प्रेरणाश्रोत बताया।

मौके पर महाप्रबंधक (संचालन) केके झा, क्षेत्रीय प्रबंधक असैनिक आरके प्रधान, क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन राजीव कुमार, पार्थो दे, मनोज कुमार सिंह, शम्भू झा आदि उपलब्ध थे, जबकि श्रमिक संगठन की ओर से गजेंद्र प्रसाद सिंह, आलोक रंजन अकेला, पंकज कुमार महतो, शंकर नायक आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *