Advertisement

वरिष्ठ पत्रकार रामनाथ विद्रोही को दी गई श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिले के वरिष्ठतम पत्रकार रामनाथ विद्रोही का बीते 20 जुलाई को आकस्मिक निधन हो गया। पत्रकारिता जीवन के 40 वर्षों के अपने लंबे कार्यकाल में रामनाथ विद्रोही वैशाली जिले के हर सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे।

ज्ञात हो कि, पत्रकार विद्रोही ने गोल टाइम्स, गौरव टाइम्स नामक एक साप्ताहिक पत्रिका का प्रकाशन व् संपादन भी किया। साथ ही राज्य स्तर के राष्ट्रीय दैनिक अखबार में संवाददाता के रूप में भी काम किया। रामनाथ विद्रोही इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सार्क जर्नलिस्ट फॉर्म के संस्थापक सदस्य रहे।

विद्रोही का अचानक निधन की घटना से दिल्ली और बिहार पत्रकारिता जगत के साथ देश विदेश के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। विद्रोही केवल एक पत्रकार हीं नही बल्कि एक संस्थान थे, जिनसे आमजन सीखते थे। उनकी याद में 22 जुलाई को वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। जिसमे स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता और पत्रकार शामिल हुए और सभी ने उनके फोटो पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको श्रृद्धांजलि दी।

पत्रकार विद्रोही को याद करते हुए उनके साथ काम कर चुके मुकेश रंजन जो वैशाली कांग्रेस के विधिक संघ के उपाध्यक्ष हैं ने कहा कि विद्रोही के निधन से पत्रकारिता जगत ने एक बेबाक, संघर्षशील, आम जन की आवाज बुलंद करने वाले पत्रकार को हमेशा के लिए खो दिया है। सार्क जर्नलिस्ट फोरम के संस्थापक सदस्य रहे विद्रोही के निधन को फोरम के अध्यक्ष सुधांशु अनिरुद्ध ने अपूरणीय क्षति बताया और उनको अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक दूसरी श्रद्धांजलि सभा में मिडिया संघ एवं इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने रामनाथ विद्रोही के आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया कि ईश्वर मृत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। एक अन्य सहकर्मी और पेशे से वकील और पत्रकार संजीव कुमार ने कहा कि विद्रोही ने चाटुकारिता की पत्रकारिता नही की। उन्होंने हमेशा अर्जुन की तरह लक्ष्य पत्रकारिता की। उनकी पत्रकारिता में आमजन की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *