माकपा राष्ट्रीय महासचिव के निधन पर माकपा एवं किसान सभा द्वारा श्रद्धांजलि सभा

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर 13 सितंबर को माकपा एवं किसान सभा ने झारखंड की राजधानी रांची जिला के हद में शहीद भगतसिंह चौक मुरी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर धर्म निरपेक्षता, भाईचारा, लोकतंत्र, संविधान व देश की एकता की रक्षा का शपथ लिया गया।

जानकारी के अनुसार माकपा एवं झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में माकपा राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड सीताराम येचुरी के निधन पर शहीद भगतसिंह सिंह चौंक मुरी में श्रद्धांजलि सभा कर श्रद्धांजलि दिया गया। कॉ सीताराम येचुरी अमर रहे, कॉ येचुरी को लाल सलाम, हम तुम्हें भूलें हैं न भूलेंगे के नारे लग रहे थे।

इस अवसर पर माकपा झारखंड राज्य सचिव मंडल सदस्य सह झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि माकपा राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड येचुरी का निधन बीते 12 सितंबर को 3 बजे एम्स दिल्ली में होने पर देशभर में शोक की लहर फैल गया। कहा कि उनका निधन पार्टी एवं देश के लिए अपूर्णीय छति है।

कॉ महतो ने कहा कि कॉ येचुरी 12 अगस्त 1952 में चेन्नई में जन्मे,1984 में माकपा केन्द्रीय कमिटी में चुने गए, वर्ष 2015 में माकपा राष्ट्रीय महासचिव चुने गए तथा वर्ष 2016 में राज्य सभा सांसद के रूप में सर्वश्रेष्ठ सांसद का सम्मान दिया गया। कहा कि उनका राजनीतिक शुरुआत जेएनयू छात्र संघ के तीन बार वर्ष 1970 से लगातार अध्यक्ष चुने गए थे। इमरजेंसी के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

5 दशक तक वाम आन्दोलन के धुरी के रूप भारत में उनका योगदान तथा बड़े बड़े संघर्षों में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। भारत में 13 माह चले किसान आन्दोलन को कॉ सीताराम येचुरी ने खुल कर समर्थन किया था। धर्म निरपेक्षता, भाईचारा, लोकतंत्र, संविधान व देश की एकता अखंडता के प्रबल हिमायती थे।

श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम को माकपा सिल्ली लोकल कमिटी सचिव कॉ अमर महली, जिला किसान सभा अध्यक्ष कॉ अरूण महतो, लोकल कमिटी सदस्य कॉ जितेन्द्र महतो, रबिपद बेदिया, संतोष कुम्हार, सदानंद सोनार, दीपक सोनार, शशि शंकर सोनार, रवि सोनार, शनीचरवा महली, सचिन कुम्हार, धनंजय पातर, चितरंजन महतो, राज्य किसान कौंसिल सदस्य निलकांत सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता अमर महली ने किया।

 64 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *