आदिवासी समाज ने बैठक कर अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाने पर की चर्चा

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। अंतराष्ट्रीय आदिवासी दिवस को लेकर 29 जुलाई को पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित आदिवासी क्लब में आदिवासी समाज ने बैठक की।

जानकारी के अनुसार आयोजित बैठक में आगामी 9 अगस्त को होनेवाले अंतराष्ट्रीय आदिवासी दिवस के कार्यक्रम पर चर्चा की गयी।

इस अवसर पर गुवा पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी तथा गुवा पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमुनी लागुरी ने संयुक्त रूप से बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में गुवा आदिवासी क्लब की नई समिति का भी गठन किया गया।

साथ हीं बैठक में कहा गया कि आगामी 9 अगस्त आदिवासी दिवस को लेकर विभिन्न जगहों से आदिवासी परंपरा, रीति-रिवाज, नागदा मंडल तीर धनुष के साथ जुलूस निकल जाएगा।

जिसमें संरक्षक-m गुवा मुण्डा मंगल पूर्ति, नुईया मुण्डा डुरसु चाम्पिया, ठाकुरा मुण्डा दामु चाम्पिया, लिपुंगा मुण्डा, चरण चाम्पिया, सारंडा पीढ़ के मानकी सुरेश चाम्पिया, गुवा पूर्वी मुखिया चांदमुनी लागुरी, पश्चिमी मुखिया पदमनी लागुरी, पूर्वी पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो एवं पंचम जोर्ज सोय उपस्थित रहेंगे।

बतौर अध्यक्ष सुशील पूर्ति, उपाध्यक्ष सुषमा बोइपाई, सचिव सिरप हांसदा, सह सचिव लंका पूर्ति, कोषाध्यक्ष द्रोपदी हेस्सा, सह कोषाध्यक्ष मादो चाम्पिया का चयन किया गया। इस अवसर पर कार्यकारणी सदस्य में सभी गांव व् टोला से गणमान्य जनों को चयनित किया गया।

उक्त बैठक की चर्चा एवं समिति चयन प्रक्रिया में यशोदा बोयपाई, मारग्रेट सिरका, चांदु सवाईयां, विनय पूर्ति, गुरा पूर्ति, धारा सिंह चाम्पिया, बामिया पूर्ति, वीर सिंह पूर्ति, प्रदीप सुरीन, मनोज बाखला, शान्ति चातर, मारसा चातर, बुधराम कन्डायबुरू, जानो चातर, मुन्ना पूर्ति, कार्तिक किसन, सुरू चातर, अंजलि पूर्ति, जोगेन गगराई, मंगल दास पूर्ति, सोनाराम पूर्ति, शम्भु पूर्ति, सौरभ पूर्ति सहित दर्जनों महिला और पुरुष उपस्थित थे।

 107 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *