वृक्ष मानव को जीवन प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाती है-गुरुदयाल सिंह

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड और उड़ीसा राज्य (Jharkhand and Udisa State) की सीमा में स्थित बड़बील क्षेत्र के समाजसेवी गुरुदयाल सिंह ने 25 जून को एक भेंट में बताया कि वर्तमान परिवेश में पेड़ो को लगाना नितांत आवश्यक है।

उन्होने कहा कि वायुमंडल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लक्ष्य के तहत वर्तमान में पौधारोपण किया जाना नितांत आवश्यक है। गौरतलब है कि, भारत सरकार (Indian government) के गृह मंत्रालय द्वारा वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधारोपन करना आवश्यक बताया गया है। पौधारोपण से पूरा परिसर हरा भरा हो उठेगा। वृक्ष मानव को जीवन प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाती है।

समाजसेवी गुरुदयाल ने बताया कि वृक्ष मानव की सारी आवश्यकताओं के साथ – साथ प्राण वायु, ऑक्सीजन प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। इस पृथ्वी को हरा भरा रखने के लिए सबों को वृक्षारोपण के लिए आगे आना चाहिए। पेड़ पौधों की अहमियत मानव के लिए सदैव बनी रहेगी।

उन्होंने बताया कि पेड़ पौधे जीवन पर्यंत मानव को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। वृक्ष ऑक्सीजन गैस प्रदान करने में अहम भूमिका निभाती है। प्रत्येक मनुष्य को वायुमण्डल को हरा भरा रखने के लिए अपने जीवन काल में कम से कम दो दर्जन पौधे अवश्य लगानी चाहिए।

पेड़ों की संख्या में वृद्धि से ऑक्सीजन की मात्रा में वृद्धि होगी। परिणाम स्वरुप वायु मंडल पूर्णत: स्वच्छ एवं सुंदर बनेगा। गुरुदयाल ने बताया कि पर्यावरण में हरियाली को बनाना नितांत आवश्यक है।

 130 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *