Advertisement

सर्वेश्वरी समूह द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा चलाये जा रहे “सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान” के अंतर्गत 21 अगस्त को बोकारो जिला Bokaro district) के हद में राधेश्वर धाम मंदिर तेनुघाट एरिया तीन में समूह शाखा बोकारो एवं शाखा राँची के संयुक्त आयोजन में आम, कटहल, बेल, काजू, अमरूद, सरीफा, आँवला, अनार इत्यादि के 200 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक अघोरेश्वर जी महाराज के पूजन के साथ किया गया। उसके उपरान्त राधेश्वर धाम मन्दिर के लगभग आठ एकड़ के परिसर में 100 पौधों का रोपण बोकारो एवं राँची शाखा के सदस्यों द्वारा किया गया। रोपण के उपरान्त उपस्थित ग्रामीणों के बीच लगभग 50 पौधों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के कुशल आयोजन में विभूति शंकर सहाय एवं कामोद यादव के नेतृत्व में समूह शाखा बोकारो के उपाध्यक्ष जुगल सोनी, मंत्री सुरेश सिंह, सुरेश गिरी, अशोक यादव, नन्दन चौहान, चेतलाल महतो, विनय कुमार गुप्ता, दिलीप यादव इत्यादि के साथ अन्य सदस्यगण शामिल हुए।

समूह शाखा राँची की ओर से शाखा उपाध्यक्ष विभूति शंकर सहाय, मंत्री राधेश्याम सिंह, आनन्द सिंह, हेमन्त नाथ शाह देव, नवल किशोर सिंह, शम्भू शरण षाड़ंगी, विक्रम नाथ शाह देव, सर्वेश्वर नाथ शाह देव, सौरभ चौधरी के साथ शाखा के लगभग 18 सदस्यगण कार्यक्रम में शामिल हुए।

कृष्ण कल्याण परिषद के राधेश्वर धाम मन्दिर के सदस्य हेमलाल गोप, भीम लाल यादव, सुख लाल यादव, देवेन्द्र यादव इत्यादि वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *