Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर तेनुघाट शहीद पार्क में वृक्षारोपण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट स्थित शहीद पार्क में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया।

बताते चलें कि अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा की अगुवाई में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर एसडीओ अनंत कुमार ने बताया कि हमें स्वच्छ वातावरण के लिए हवा की बहुत जरूरत होती है। इसलिए वृक्षारोपण किया गया। एसडीओ ने कहा कि सभी को अपने जीवन काल में कम से कम 5 वृक्ष जरूर लगाना चाहिए।

वही एसडीपीओ झा ने कहा कि पूरे विश्व में ऑक्सीजन की कमी हमने देखा है। इस कारण हमें वृक्ष जरूर लगाना चाहिए। आज इसी कड़ी में हम लोगों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम किया है।

वृक्षारोपण करते समय कार्यपालक दंडाधिकारी छवि बाला बारला, गोमियां पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार गुप्ता, तेनुघाट ओपी प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह, पेटरवार प्रखंड विकास पदाधिकारी, तेनुघाट डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सुदामा तिवारी,आदि।

अधिवक्ता सुभाष कटरियार, एसपी सक्सेना, पंकज कुमार सिन्हा, राकेश शर्मा, नेयाज अहमद, युवराज सिन्हा, कौस्तुभ कृष, शैली सिन्हा, अनिकेत नंदन आदि के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *