
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। शिक्षा विभाग के विभागीय निर्देशानुसार बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड अंतर्गत सभी 12 संकुल संसाधन केंद्रों में 19 जुलाई को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत रसोईया सह सहायिका का एकदिवसीय गैर आवासीय पुनश्चर्या प्रशिक्षण (आरटी) दिया गया। बता दें कि, पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में चलकरी संकुल के अंतर्गत 14 विद्यालयों के कुल 24 रसोईया एवं सहायिका प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। इन्हे साफ सफाई, पोषण वाटिका, दैनिक मेनू संचालन विषयक प्रशिक्षण सोनी देवी, सुशीला देवी द्वारा दिया गया।

मौके पर सीआरपी अमरीश नारायण पोद्दार, अध्यक्ष परमेश्वर नायक, सहायक अध्यापक मिलन कुमार मंडल आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में अंगवाली स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में संकुल के 13 विद्यालयों की कुल 25 रसोईया एवं सहायिका मौजूद थी। जिन्हे रेखा देवी व् अनिता देवी ने प्रशिक्षण दिया। यहां सीआरपी आनंद प्रजापति की उपस्थिति में सहायक प्राध्यापक यमुना प्रसाद कपरदार, माधो नायक, राजेंद्र कपरदार आदि सक्रिय रहे।
![]()













Leave a Reply