संग्राम सिंह पटेल की फिल्म का ट्रैलर 25 फरवरी को होगी रिलीज

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। फिल्म अभिनेता संग्राम सिंह पटेल की फिल्म इश्क नचाए बीच बाजार का ट्रैलर आगामी 25 फरवरी को अवध गंगा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। उक्त फिल्म में संग्राम मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म रिलीज से पूर्व अभिनेता सिंह ने बताया कि ट्रैलर के बाद म्यूजिक और फिर फिल्म भी जारी की जायेगी। लेकिन, उससे पूर्व सिनेमाघरों में फिल्म प्रदर्शित की जायेगी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म पूर्ण रूप से पारिवारिक और मनोरंजक हैं। जिसमें दर्शकों को भरपूर एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा। ट्रैलर से ही दर्शकों को फिल्म का अंदाजा हो जाएगा।

बताया जाता है कि फिल्म इश्क नचाये बीच बाजार उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर के लहरपुर सहित विभिन्न खूबसूरत व मनोरम स्थलों पर दृश्यों को फिल्माया गया हैं। जो आकर्षक व देखने योग्य हैं। संग्राम सिंह पटेल के साथ अभिनेत्री प्रतिष्ठा ठाकुर ने इस फिल्म में अभिनय किया हैं।

अवध गंगा संग्राम सिंह पटेल का होम प्रोडक्शन हैं। जिसमें वे लगातार काम कर रहें हैं। भोजपुरी फिल्मों का गीत संगीत हमेशा ही लोकप्रिय रहता हैं, जो इस फिल्म में भी देखने को मिलेगा। फिल्म के निर्देशक सचिन यादव, संगीतकार साजन मिश्रा, लेखक मनोज पांडेय, गीतकार आज़ाद सिंह और प्यारे लाल यादव, एक्शन डायरेक्टर अरुण सिंह, कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी और डीओपी डी के शर्मा हैं।

इस फिल्म में अन्य प्रमुख कलाकार अयाज खान, अनूप अरोड़ा, संतोष पहलवान, विनीत विशाल, बबलू यादव, सत्‍य प्रकाश सिंह, मदन चंद, अभिषेक मिश्रा, रंजीत राज, सतवीर राणा, रुचि सिंह, प्रिया वर्मा, रितिक वर्मा, राम सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास्तव और स्वर्गीय बृजेश त्रिपाठी हैं। ज्ञात रहें कि उक्त फिल्म आगामी माह में बिहार, महाराष्ट्र के मुंबई और उत्तरप्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

 195 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *