एसडीओसीएम प्रबंधन के साथ राकोमयू की 15 सूत्री मांग को लेकर वार्ता
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम परियोजना कार्यालय में 16 जुलाई को पीओ के साथ राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (राकोमयू) प्रतिनिधियों ने एजेंडा मीटिंग की। बैठक में राकोमयू ने अपनी 15 सूत्री मांग रखी।
आयोजित बैठक में राकोमयू की ओर से क्षेत्रीय सचिव महारूद्र सिंह की अगुवाई में पीओ को मजदूर समस्या से अवगत कराया गया। बैठक मे सिंह ने कहा कि खदानों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है। कहा कि अधिक से अधिक उत्पादन कराने में श्रमिक संगठन अपनी पूरी भागीदारी देगी। कहा कि मुख्यालय की ओर से मिले लक्ष्य को पाने के लिए प्रबंधन मशीनों का रख रखाव सही तरीके से करे, ताकि उत्पादन में बाधा उत्पन्न न हो।
कहा गया कि उत्पादन, उत्पादकता के साथ-साथ प्रबंधन मजदूरों के मूलभूत सुविधाओं का भी ख्याल रखे। कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कामगारों को सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराया जाए। सेफ्टी और पीसीसी बैठक आदि नियमित किया जाए, तभी समस्याओं का निदान समय पर हो सकता है।
इस अवसर पर पीओ शैलेश प्रसाद ने यूनियन प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मजदूरों की समस्या का निराकरण प्रबंधन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसके लिए यूनियन प्रतिनिधियों को प्रबंधन को सहयोग देना होगा। उन्होंने कहा कि मेहनतकश मजदूरों के सहयोग से ही एसडीओसीएम का उत्पादन लक्ष्य हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना को पहले से बेहतर बनाने को प्रबंधन स्तर पर काफी सुधार की गई है।
बैठक में मैनेजर राजीव कुमार सिंह, पीई ईएंडएम अभिषेक कुमार, पीई एक्स अविनाश दास, कार्मिक प्रबंधक मोहम्मद तौकीर आलम, सिविल अभियंता राम लखन, सहायक अभियंता किशन राय के अलावा यूनियन के सतेंद्र कुमार, अनिल मोदी, रमेश स्वर्णकार, महेंद्र सिंह, रविन्द्र साहनी, राजेंद्र प्रसाद सिंह, सत्यप्रकाश सिन्हा, रवि साहनी, शंकर प्रसाद, अभिषेक शर्मा, पंकज कुमार नोनिया, सुरेश महतो, काशीनाथ हेंब्रम, प्रवीण कोंगारी, संदीप त्रिपाठी, परमेश्वर महतो, लखन सिंह, अभिजीत बाउरी, पवन मिश्रा, चंदन चौहान, विवेक कुमार, गुलाम गौस खान आदि मौजूद थे।
![]()














Leave a Reply