Advertisement

आज के बच्चे हैं कल का भविष्य – डॉ. पिंटू

मुश्ताक खान/ मुंबई। रायन इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रबंध निर्देशिका श्रीमती ग्रेसी पिंटू व डॉ. ए एफ पिंटू का मानना है की हर बच्चा होता है मन का सच्चा। प्रतिभावन बच्चों में नेतृत्व करने का कौशल और क्षमता होती है। इन्हीं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आज का कार्यक्रम रखा गया है। कोरोनाकाल में ऑन लाईन शिक्षा व अन्य स्कूल एक्टिविटीज को प्रबंधन द्वारा बरकरार रखने का प्रयास किया जा रहा है।

चेंबूर के आरसी मार्ग (R.C.Marg) पर स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल (Ryan International School) में शनिवार को समिति का गठन व मंत्रीमंडल कार्यक्रम की शुरुआत प्रभू यीशु की वंदना और प्रार्थना से की गई। इस अवसर पर छात्रों ने मंत्रीमंडल को आगे बढ़ने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम में स्वागत भाषण अंग्रेजी, हिंदी, फ्रेंच और मराठी में किया गया। यहां के छात्रों ने अतिथियों के लिए स्वागत गीत गाए।

इस आयोजन में बतौर अतिथि चेंबूर पुलिस स्टेशन के पुलिस उप निरिक्षक प्रदीप अशोक पाटिल का स्वागत किया गया। स्कूल के छात्रों ने पश्चिमी संगीतों का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसे आगे बढ़ाते हुए मंत्रिमंडल के गठन की घोषणा की गई। इसके बाद चुने गए मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

यहां प्रदीप पाटिल ने छात्रों के लिए प्रोत्साहन भाषण दिया। स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती फिनोमेना डिसूजा ने पीएसआई प्रदीप पाटिल का आभार माना। अंत में हिंदी व अंग्रेजी में धन्यवाद भाषण हुआ। इसके बाद रायन गीत व राष्ट्रीय गीत द्वारा कार्यक्रम की समाप्ती हुई और परंपरा को निभाते हुए स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *