महिला के साथ तीन युवकों ने किया सामुहिक दुष्कर्म का प्रयास

विरोध करने पर महिला को किया घायल, पीड़िता ने किया थाना में शिकायत

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बोकारो थर्मल रेलवे गेट समीप डिवीसी (DVC) आवास एचएमटी कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय महिला के साथ तीन युवकों के द्वारा जबरन घर मे घुसकर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पीड़िता के अनुसार दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटायी कर बुरी तरह घायल कर दिया है। पीड़ित महिला ने स्थानीय पुलिस से रक्षा की गुहार लगायी है।

पीड़िता ने बताया कि बीते 21 अगस्त को आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। दुष्कर्म का विरोध करने पर उसे पीटा गया। जिससे उसका सर फट गया। महिला के द्वारा हो हल्ला मचाने के बाद आरोपी तीनों युवक फरार हो गए।

घटना 21 अगस्त की दोपहर लगभग दो बजे की है। घायल महिला का इलाज डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में करवाया जा रहा है। घटना की लिखित शिकायत पीड़ित महिला ने बोकारो थर्मल थाना को देकर कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में बोकारो थर्मल थाना के अवर निरीक्षक कृष्णा कुमार राय मामले की जांच कर रहे है। पीड़ित महिला ने बताया कि घटना के वक़्त वह अपने घर मे एक वर्षीय पुत्री सहित बीमार सास के साथ थी।

पति खासमहल कोलियरी ट्रक चलाने गए थे। इस बीच तीनों युवक आये और दरवाजा खोलने को कहे। दरवाजा जैसे ही खोले तीनो जबरन घर के अन्दर घुस गए और जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे।

विरोध करने पर उसकी पिटाई कर सर फोड़ दिया। पीड़िता के अनुसार मेरे द्वारा हो हल्ला मचाने पर मुझे घायल अवस्था मे छोड़ कर सभी फरार हो गए। तीनो युवक थाना क्षेत्र के बरवाबेड़ा गाँव के रहने वाले हैं।

 252 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *