प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां प्रखंड के सुदूरवर्ती हुरलुंग पंचायत की तीन महिलाओं ने 6 अगस्त को बेरमो के एसडीओ से मिलकर स्थानीय मुखिया द्वारा ठगी किये जाने की शिकायत की। उन्होंने पीएम आवास मामले में मुखिया द्वारा ठगे जाने की शिकायत एसडीओ अनंत कुमार (SDO Anant Kumar) से की।
इस बावत हुरलंग निवासी ललिता देवी, बेवी देवी और किरण देवी ने एसडीओ से लिखित शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि हुरलुंग पंचायत के निवर्तमान मुखिया पूरण महतो ने उनसे 8 हजार और पांच-पांच हजार प्रधानमंत्री आवास बना देने के नाम पर लिया।
पैसा लिए तीन साल गुजर गए, लेकिन आवास अबतक नहीं मिला। आखिर में मुखिया का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है। स्वयं को ठगा महसूस होने पर उन्होंने तेनुघाट में एसडीओ अनंत कुमार से भेंट कर अपनी समस्या से अवगत कराया।
एसडीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यपालक दंडाधिकारी को बुलाकर महिलाओं का बयान दर्ज कराया। तथा जांच के आदेश दिया।
ठगी की शिकार महिलाओं ने बताया कि वह जब मुखिया से आवास की समस्या को लेकर मिलीं तो मुखिया ने कहा कि अधिकारियों को बिना पैसा दिए आवास नहीं मिलेगा। महिलाओं ने पैसे दिए, लेकिन उन्हें आवास नहीं मिला।
इस बीच बीते माह 30 जुलाई को हुई भीषण बारिश में बेवी देवी का मिट्टी का मकान भी गिर गया। इस वजह से उनकी समस्या और बढ़ गयी है। इस बावत निवर्तमान मुखिया पूरण महतो ने कहा कि वे किसी महिला से कोई पैसा नहीं लिये हैं। कुछ लोग उसे झूठे आरोप में फंसाना चाहते हैं। जांच के बाद सच्चाई सामने आ जायेगी।
![]()












Leave a Reply