Advertisement

प्रजापति धर्मशाला में तीन दिवसीय कानूनी साक्षरता प्रशिक्षण संपन्न

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ स्थित प्रजापति धर्मशाला में प्रदान संस्था द्वारा तेजस्वनी महिला संघ,आदि।

जरीडीह जागृति महिला संघ कसमार, भारती महिला संघ पेटरवार, कल्याणी महिला संघ गोला, टाटीझरिया महिला संघ टाटीझरिया, दामोदर महिला मंडल चुरचु की स्वयं सहायता समूहों की 48 दीदियों को बीते माह 26 से 28 अगस्त तक तीन दिवसीय कानूनी साक्षरता प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण मार्ग संस्था के प्रशिक्षक मो. नूर आलम ने दिया। प्रशिक्षण में शामिल सभी संघों ने अपने-अपने क्षेत्रों में हो रहे सामाजिक भेदभाव पर आवाज़ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रदान संस्था की एग्जीक्यूटिव आभा कुमारी, जयश्री मोहंता ने कहा कि सामाजिक भेदभाव के चलते भी महिलाये अपने घर, समाज में हिंसा का सामना कर रही हैं।

इस मानसिकता से लड़ने के लिए महिला संगठन महिला सशक्तिकरण के लिए आगे आ आएं। जिसके लिए संगठन उन महिलाओं को सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। साथ हीं उन्हें आगे बढ़ने और एक सुखी जीवन जीने के लिए सहयोग कर रहे है।

यह कार्यक्रम अधिकारो एवं महिला हिंसा से सम्बंधित कानून को लेकर समझ बनाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि 96 प्रतिशत महिलायें किसी न किसी प्रकार की घरेलू हिंसा का शिकार होती हैं।

इसके साथ ही डायन प्रताड़ना, दहेज़ प्रताड़ना, बलात्कार जैसे अपराध भी महिलाओं को हिंसा को बढ़ावा दे रहे है। ऐसे मुद्दों पर आवाज़ उठाने के लिए महिला संगठन न्याय सलाह केंद्र की स्थापना कर महिलाओ को काउंसलिंग, क़ानूनी जानकारी एवं जरुरत पड़ने पर क़ानूनी न्याय दिलाने में सहयोग कर रही हैं।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नाटक के माध्यम से महिलाओं के साथ हो रहे कार्य स्थल पर, घरो में होने वाली हिंसा या किसी अन्य स्थान पर होने वाली हिंसा को दर्शाया गया और उस हिंसा में किस तरह महिलायें न्याय ले सकती है।

उसे विस्तार पूर्वक बताया गया। प्रशिक्षण में प्रदान से आभा, सौरभ कुमार, पियूष मोई, विजय ठाकुर, आदित्य, अमृतेश शाही, आकांक्षा, अनीता, दिव्या, प्रज्वल, अक्षय आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *