Advertisement

माहुरी परिवार फुसरो द्वारा तीन दिवसीय मां मथुरासिनी वार्षिक पूजनोत्सव

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के शर्मा कॉलानी स्थित राजेश्वरी भवन में माहुरी परिवार फुसरो द्बारा तीन दिवसीय मां मधुरासिनी वार्षिक पूजनोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। पूजनोत्सव के दूसरे दिन भी 12 मार्च को समाज के आम व् खास भक्ति भाव में डूबे रहे।

यहां पंडित पंकज पांडेय ने श्रद्धालुओं को संध्या में महाआरती कराया। वही रात्री में विभिन्न क्षेत्र से आये भजन गायकों ने माता के चरणों में भजन प्रस्तुत की। साथ ही समाज के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान समाज के सैकड़ों भक्तों ने मां की प्रतिमा के समक्ष मंत्रमुग्ध होकर थिरकते रहे।

बताया जाता है कि तीसरे दिन 13 मार्च को संध्या आरती के बाद प्रतिमा विसर्जन किया जायेगा। पूजनोत्सव को सफल बनाने में मुख्य यजमान सुधीर गुप्ता व उनकी पत्नी पूनम गुप्ता सहित प्रकाश कुमार गुप्ता, मिंटु तर्वे, राकेश तर्वे, अमित वैसखयार, रितेश वैसखयार, अनुज भदानी, शंकर भदानी, सुरज तर्वे, बंटी, मुकेश तर्वे, सोनू तर्वे, अरुण गुप्ता, निकेश तर्वे, सुधीर गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सोनम गुप्ता, अंजली गुप्ता, बीनिता कुमारी, काजल, दिपिका, शिवानी, पुष्पा देवी आदि शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *