Advertisement

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन गिरफ़्तार

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। हजारीबाग जिला (Hazaribag district) मुख्यालय से महज 22 किलोमीटर दूर दारू थाना के हद में रामदेव खरिका पंचायत के गोपालो गांव में बीते दिनों ऑर्केस्ट्रा देखने गई 16 वर्षीय किशोरी के साथ छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 21 सितंबर को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला बीते 21 सितंबर को तब सामने आया जब पीड़िता को हजारीबाग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि बीते 17 सितंबर की रात विश्वकर्मा पूजा उत्सव मनाने के लिए ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम में गांव की अन्य लड़कियों, रिश्तेदारों और स्थानीय रहिवासियों के साथ पीड़िता वहां गयी थी। पीड़िता अपने पड़ोस की दो अन्य लड़कियों के साथ बाहर गई थी जब छह आरोपियों ने उनका पीछा किया।

जबकि अन्य दो लड़कियां घटनास्थल से भागने में सफल रहीं, लेकिन 16 वर्षीय उक्त पीड़िता का अपहरण कर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर चलते बने। पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *