Advertisement

महानवमी प्रसाद के लिए लगा हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा नवमी के मौके पर 4 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार दुर्गा मंडप मे नवमी का महाप्रसाद पाने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी।

परंपरा के मुताबिक दुर्गा मंदिर परिसर में पूजा के बाद एडवोकेट मनोज सिंह द्वारा महाप्रसाद वितरण की शुरुआत की गई। बच्चे हों या बड़े, महिला हों या पुरुष सभी सेवाभाव से महाप्रसाद वितरण के काम में जुट गए।

आम हो या खास, सभी ने श्रद्धाभाव से प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर ऋषि राज राठौर ने बताया कि खिचड़ी, सब्जी व चटनी मिलाकर कुल 5 क्विंटल का महाप्रसाद बनाया गया था, जिसे दो हजार से अधिक भक्तों के बीच वितरित किया गया।

उन्होंने कहा कि यहां पिछले 5 वर्षों से लगातार महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है। महाप्रसाद वितरण में समाज सेविका शशि कला देवी, वार्ड पार्षद भरत वर्मा सहित मनोज शर्मा, छितरमल बंसल, नेमीचंद गोयल, शंभू यादव, संतोष गुप्ता, हर्षित वर्णवाल, पीयूष गुप्ता, गोपी डे, विश्वजीत पाल आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *