Advertisement

अटका में दो ग्राहक सेवा केन्द्र में चोरो ने किया हाथ साफ 

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर थाना के हद में अटका में बीते 28 नवंबर की रात्रि दो ग्राहक सेवा केन्द्र से चोरों ने नगद 1 लाख 65 हजार रूपये की चोरी कर ली। पुलिस मामलें की जांच में जुटी है।

भुक्तभोगी रंजित कुमार पांडेय ने बताया कि वह अटका बैंक ऑफ इंडिया (Bank OF India) का 10 वर्षों से ग्राहक सेवा केन्द्र चला रहे हैं। उक्त ग्राहक सेवा केन्द्र का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर घुसकर और लाॅकर को तोड़कर लाॅकर में रखे डेढ लाख रूपये नगदी की चोरी कर ली।

इसे लेकर भुक्तभोगी रंजित ने 29 नवंबर को बगोदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दुसरा मामला अटका के ही राम प्रसाद साव के फिनो केन्द्र के संचालक के यहां नगद 15 हजार रूपये की चोरी कर ली गई।

इस मामले को राम प्रसाद ने थाने में शिकायत नही किया है। इस बाबत बगोदर थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *