टेकलाल का शव पहुंचते ही केंदुआडीह में मचा कोहराम

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ (हजारीबाग)। बिष्णुगढ़ प्रखंड के हद में गाल्होवार पंचायत के केंदुआडीह निवासी दशरथ महतो के 45 वर्षीय पुत्र टेकलाल महतो का शव गुजरात से केंदुआडीह पहुंचा। टेकलाल का शव पहुंचते हीं परिजनो के हृदय विदारक चीत्कार से पूरा गांव में मातम छा गया।

बताया जाता है कि मृतक टेकलाल महतो की पत्नी व उनके बच्चो का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका था। वे लगातार अचेत हो जा रहे थे। सभी इस विलाप को देखकर अपने-अपने आंसू रोक नही पाये। मृतक टेकलाल अपने पीछे पुत्र सुनिल कुमार(24 वर्ष), पुत्री पुनम कुमारी(19 वर्ष), सुषमा कुमारी(17 वर्ष) व खुशबू कुमारी(14 वर्ष) छोड़ गया।

बताते चले कि, टेकलाल की मौत बीते 21 अक्टूबर की रात दो बजे गुजरात में काम के दौरान उनके ऊपर टायर गिरने से घटना स्थल पर ही हो गयी थी। वह गुजरात में विदेशी (जापान की) टायर बनाने वाली कंपनी में कार्यरत था।

वहीं प्रवासी मजदूरो के हित में कार्य करनेवाले समाजसेवी सिकन्दर अली, जेडीयू नेता राजेन्द्र मंडल, सीपीआई के नुनूचंद महतो, गाल्होवार मुखिया पति छोटी शर्मा, पंचायत समिति सदस्य पति लखन महतो, डॉ नेमचंद महतो, धानेश्वर महतो, तुलसी महतो, गणेश साव, विरेंद्र प्रसाद, संजय कुमार, मो. इस्लाम अंसारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित होकर मृतक के परिजनों को इस दुःखद घड़ी पर ढाढस बंधाया। साथ ही घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि आज झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो जिले से अधिकतर मजदूर पलायन कर चुके हैं और देश से लेकर विदेशो में काम कर रहे हैं।

जहां पर आये दिन प्रवासी मजदूरो की मौत की खबर आते रहती हैं। लगातार प्रवासी मजदूरो की मौत होना क्षेत्र के लिए बड़ी चिंता का विषय बन चुका हैं। ऐसे में सरकार को झारखंड में ही रोजगार देने की जरूरत हैं, ताकि मजदूरो का पलायन रोका जा सके। सभी ने एक स्वर में मृतक टेकलाल के परिवार को कंपनी के साथ-साथ सरकार की ओर से भी मुआवज़ा राशि देने की मांग की।

 572 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *