Advertisement

राजेंद्र उच्च विद्यालय से अज्ञात चोरों द्वारा कंप्यूटर सामग्री की चोरी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित राजेंद्र उच्च विद्यालय में अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय का सीपीयू सहित कंप्यूटर सामग्री की चोरी कर लिया गया। इसकी सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बोकारो थर्मल पुलिस (Bokaro Thermal Police) को दे दी गयी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि आगामी 6 जून से स्कूल खोलना है। इसे लेकर विद्यालय के साफ सफाई करने के लिए संबंधित कर्मचारी 4 जून की सुबह विद्यालय पहुंचे।

उनके द्वारा विद्यालय परिसर का ताला खोलकर अंदर जाने पर पाया कि आईसीटी लैब से सात सीपीयू, माउस, की-बोर्ड तथा स्पीकर की चोरी कर लिया गया है।

इसकी सूचना उन्होंने तत्काल जारंगडीह उत्तरी पंचायत के मुखिया फिरोजा खातून तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर उन्होंने बोकारो थर्मल थाना को लिखित तहरीर दी।

सूचना पर बोकारो थर्मल के पुलिस अवर निरीक्षक बैकुंठ मुंडा तथा प्रभास वर्णवाल ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
इस संबंध में अवर निरीक्षक मुंडा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह चोरी की घटना प्रतीत होता है।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक के अलावा निर्मल तुरी, दुलारचंद महतो, सविता कुमारी साव, बिगू राम, विकास करमाली आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *