Advertisement

फैशन शो में पटना के युवाओं ने बिखेरा अपना जलवा

एस.पी.सक्सेना/पटना (बिहार)। वेलोसेल (VELOSEL) प्रोडक्शन द्वारा 24 अक्टूबर को आयोजित मिस्टर एंड मिस स्टार्स (Mr And Miss Stars) पटना सीजन 3 का ऑडिशन पटना के होटल मगध में आयोजित किया गया।

जिसमें पटना के युवाओं ने जमकर हिस्सा लिया और अपने फैशन और स्टाइल से जजो का मन मोह लिया। उक्त जानकारी कलाकार साझा संघ के सचिव एवं रंगकर्मी मनीष महिवाल ने दी।

महिवाल ने बताया कि उक्त आयोजन में जज के तौर पर मिस स्टार्स पटना प्रियदर्शनी रजक, मिस्टर स्टार्स पटना साहिल सिंह राजपूत, मिस शिवी पटना गीतांजली सिंह राजपूत उपस्थित थे।

मौके पर मिस्टर स्टार्स पटना फर्स्ट रनर अप मासूम रज़ा के अलावा शो डायरेक्टर अमन आयुष्मान, फाउंडर मयंक सिंह, मैनजमेंट टीम में स्नेहा, नसीम और जीशान इन सभी के साथ रहा। उक्त ऑडिशन पुरी तरह से सक्सेसफुल रहा। इन सभी ने बताया कि हमारा बिहार किसी से कम नही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *