Advertisement

टाटा के मानगो पुल से युवती ने लगाई नदी में छलांग, शव की तलाश व् जांच में जुटी पुलिस

प्रहरी संवाददाता (पश्चिम सिंहभूम)। पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर (टाटा) के साकची स्थित मानगो छोटे पुल से 24 जुलाई की दोपहर लगभग एक बजे एक अज्ञात युवती ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा शव की तलाश जारी है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पायी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती ने कूदने से पहले पुल पर ही अपना नकाब और चप्पल उतार दिए थे।घटना की जानकारी मिलते ही मानगो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। युवती की तलाश के लिए स्थानीय मछुआरों और गोताखोरों की मदद ली गयी। हालांकि, नदी का जलस्तर अधिक होने से तलाशी अभियान में दिक्कतें आ रही है। काफी मशक्क़त के बाद भी शव बरामद नहीं किया जा सका है।

मानगो थाना के पुलिस अवर निरीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया पहनावा के अनुसार युवती मुस्लिम समुदाय से प्रतीत होती है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नही हो सकी है। पुलिस ने आसपास के सभी थानों को सूचना भेज दी है और युवती से संबंधित बरामद सामानों की जानकारी भी साझा की गई है। अब तक कोई भी उक्त युवती की पहचान को लेकर सामने नहीं आया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को उक्त युवती के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत मानगो थाना से संपर्क करें। पुलिस द्वारा घटना की जांच जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *