Advertisement

मजदूर और प्रबंधन के बीच यूनियन पुल का काम करती है-पीओ

प्रबंधन और राकोमसं प्रतिनिधिमंडल के साथ 26 सूत्री मांगो को लेकर बैठक

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल (CCL) ढोरी प्रक्षेत्र के एसडीओसीएम (SDOCM) प्रबंधन के साथ 21 दिसंबर को परियोजना कार्यालय में राकोमसं प्रतिनिधियों की बैठक 26 सूत्री मांगपत्र को लेकर हुई। बैठक में क्षेत्रीय स्तर के अधिकारी सहित दर्जनों युनियन पदाधिकारीगण मौजूद थे।

बैठक में पीओ कुमार सौरभ कुमार ने कहा कि प्रबंधन और मजदूर के बीच यूनियन पुल का काम करती है। उन्होंने कहा कि मजदूर कंपनी के अंग है। उनकी सुविधाओं का ख्याल रखना प्रबंधन का दायित्व है। मजदूरो के सभी समस्या का निदान किया जाऐगा। उन्होंने कहा कि श्रमिक संगठन के लोगों को कामगारो के साथ मिलकर काम करने से ही कोयला उत्पादन लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है।

क्षेत्रिय अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडेय ने कहा कि सेंट्रल कॉलोनी और शारदा कॉलोनी के जिन आवासों की हालत काफी जर्जर हो गई है। उसकी अविलंब मरम्मत कराई जाए। आवासों में तारफेल्टिंग और सीढी के काम नहीं होने के कारण काफी परेशानी है।

कायाकल्प के तहत जिन क्वार्टरो में आधा अधूरा काम किया गया है, उसे जल्द पूरा किया जाए। कॉलोनी और माइंस में नियमित शुद्ध पीने का पानी की व्यवस्था की जाए। खदानों में पर्याप्त मात्रा में लाइटिंग की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कंपनी के नियमानुसार कामगारों को पदोन्नति आदि मांगों को विस्तार पूर्वक रखा।

मौके पर एसओसी सतीश सिन्हा, सीनियर मैनेजर शैलेश प्रसाद, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह, एफएम संजय कुमार सहित यूनियन के क्षेत्रीय सचिव शिवनंदन चौहान, मुरारी सिंह, रविशंकर ठाकुर, मोहम्मद कलीमुद्दीन, युधिष्ठिर सिंह, मदन सिंह, ललित सिंह, चंद्रमोहन गोप, बिरजू तुरी, अजय कुमार, राजेश सिंह, मुरारी प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *