Advertisement

सुरक्षाकर्मियों की उपस्थिति में बाउंडरीवाल के लिए संवेदक की जेसीबी चली

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली गांव के उत्तरी छोर में संचालित श्रीराधेश्याम गौशाला के बाहर से चारो ओर कब्जा करने के उद्देश्य से 9 अक्तूबर को कथित संवेदक की ओर से जेसीबी मशीन से बाउंड्री वाल के लिए कटिंग कर गड्ढा करना शुरू कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार यहां पर बीते 8 अक्टूबर को गौशाला के भीतर की भूमि लेकर बाहर चारो ओर सीसीएल की सर्वे विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में मापी की गई थी। प्रबंधकीय सूत्रों ने बताया कि इस भूमि पर उच्च स्तरीय विद्यालय भवन का निर्माण होगा।सर्व प्रथम बाउंड्री वाल से स्थल को घेरा जाना है।

यह कार्य एक बड़े संवेदक (कंपनी) को दिया गया है। इसी के तहत 9 अक्टूबर को संवेदक के लोगों के साथ गौशाला के सचिव, उपाध्यक्ष सहित कई ग्रामीण भी जुटे हुए थे। महाप्रबंधक कार्यालय धोरी के सुरक्षा कर्मियों की टीम यहां पहुंची थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *