प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला (Dhanbad district) के हद में बीसीसीएल के पुटकी पीबी परियोजना में बीते 30 अगस्त को पहली पाली के दौरान टेंडल मजदूर ईस्ट बसूरिया निवासी प्रधान मुंडा की अचानक तबियत खराब होने के बाद आनन फानन में उसके सह कर्मियों के द्वारा कुस्तौर रीजनल अस्पताल ले जाया गया।
जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से परिजनों ने शव को पीबी प्रोजेक्ट कोलियरी परिसर में रखकर नियोजन एवं मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार 20 घंटा बीतने के बाद भी परिजनों का बीसीसीएल प्रबंधन से किसी तरह का कोई वार्ता नही हो सका है। जिसके बाद परिजनों एवं स्थानीय यूनियन नेताओं में बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
वहीं मृतक के परिजनों ने इस संबंध में 31 अगस्त को बताया कि जब तक मृतक के आश्रितों को नियोजन एवं मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक वे लोग कोलियरी परिसर में शव के साथ डटे रहेंगे। कामगारों के अनुसार मृतक प्रधान मुंडा का कार्य के दौरान मृत्यु हुई है।
![]()












Leave a Reply