चुनाभट्टी पहुंची सुरों की मलिका

मुश्ताक खान/ मुंबई। संगीत जगत में धूम मचाने वाली इंडियन आइडल सायली किशोर कांबले (Sayli kishor Kamble) का चुनाभट्टी स्थित शिवसेना शाखा और टाटानगर मित्र मंडल में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में क्षेत्र के सांसद राहुल शेवाले (Rahul Shewale), कुर्ला विधायक मंगेश कुडालकर (Mangesh Kudalkar), नगरसेवक कप्तान मलिक (Kaptan Malik) और पूर्व नगरसेवक विजय तांडेल के अलावा विभिन्न दलों के नेता व स्थानीय लोग शामिल हुए।

इस दौरान सुरों की मलिका सायली ने मलिक के पुत्र व राकांपा के उभरते नेता नदीम मलिक के जन्मदिन की पार्टी में भी शिरकत की, और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

सोनी टीवी पर हर शनिवार और रविवार को धूम मचाने वाली इंडियन आइडल (Indian Idol) सायली मुंबई के चुनाभट्टी की ही रहने वाली हैं। जिसके कारण यहां उनके चहेतों की भरमार है। मधुर और सुरीली आवाज की मलिका सायली ने सोनी टीवी के संगीत प्रोग्राम के विभिन्न खिताब अपने नाम कर लिया है। मां बाप की इकलौती सायली की मनमोहक आवाज से उनके जजेस भी बहुत खुश हैं।

 

कयास लगाया जा रहा है की इस बार सोनी टीवी की आइडल बनी सायली अपने लक्ष्य को भेदने में कामयाब होंगी। सायली की मां सुरेखा किशोर कांबले और पिता के अनुसार करीब 8 महीने बाद सुरों की मलिका अपने घर लौटी थीं, चंद घंटों की मुलाकात के बाद फिर से उन्हें सोनी टीवी के स्टूडियो में जाना पड़ा। सुरेखा कांबले के अनुसार सायली ने चुनाभट्टी सहित मुंबई का नाम रौशन किया है।

चुनाभट्टी के शिवसेना शाखा में कुर्ला विधायक मंगेश कुडालकर ने सायली को सोने की गणपती मूर्ति से नवाजा वहीं पूर्व नगरसेवक विजय तांडेल ने चांदी की मूर्ति भेंट की। जबकि कप्तान मलिक ने उन्हें ब्लूटूथ रेडियो भेंट स्वरूप दिया। इस अवसर पर सांसद ने बुके देकर आशीर्वाद दिया। इसके अलावा सायली को नदीम मलिक सहित सैकड़ो लोगों ने टाटा मित्र मंडल की तरफ से फुल माला, पुष्पगुच्छ, सम्मान चिन्ह और फेटा बांध कर नवाजा।

 1,109 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *