Advertisement

पूजा समिति द्वारा किया गया थाना प्रभारी का सम्मान

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति कथारा दो नंबर के प्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय मंदिर प्रांगण में 17 अक्टूबर को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूजा समिति (Puja Committee) द्वारा कथारा ओपी प्रभारी बाबुआनंद भगत का सम्मान किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए दुर्गा पूजा समिति के सचिव अजय कुमार  सिंह  (Secretary Ajay Kumar Singh) ने कहा कि पूजा के आयोजन के दौरान समिति को व्यवस्था सुदृढ बनाये रखने में स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारियों का काफी सहयोग मिला।

समिति के सचिव सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल की परिस्थिति को लेकर जिस प्रकार का प्रशासनिक गाईड लाईन मिला था उस अनुरूप पूजा को संपन्न कराने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस के पदाधिकारियों का काफी सहयोग मिला।

थाना प्रभारी भगत ने कहा कि वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश के अनुरूप सिर्फ पर्व के दौरान ही नही बल्कि सदैव कानून के अनुरूप कार्य हो, इसकी पूरी कोशिश रहती है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा जिस प्रकार का सम्मान देने का कार्य हुआ इससे प्रतित होता है कि पुलिस बल द्वारा बेहतर सेवा प्रदान करने का कार्य किया गया है।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा पूजा समिति के चंद्रशेखर प्रसाद, देवाशीष आस, राकेश कुमार, संतोष सिन्हा, राजेश पांडेय, अमनदीप सिंह, सुदीप मंडल, विनोद यादव, मनोज सिंह, मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *