Advertisement

सड़क दुर्घटना में फुसरो के युवक की दर्दनाक मौत

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नया रोड निवासी कर्मदेव सिन्हा के 26 वर्षीय पुत्र मुकेश सिन्हा का 8 अक्टूबर की सुबह चास थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गया। मुकेश चास में रहकर काम करता था। उसके पिता कर्मदेव सिन्हा फुसरो नया रोड स्थित पूर्व सांसद स्वर्गीय राम दास सिंह के मार्केट में पान की दुकान चलाता है।

बताया जाता है कि, एक वर्ष पूर्व गांधीनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मुकेश बालबाल बच गया था। जबकि उसके दोस्त की मौत घटनास्थल पर हो गया था। मुकेश की मौत की सूचना के बाद नया रोड में शोक की लहर छा गया।

शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद रियाज अंसारी, भाजपा नेता अर्चना सिंह, भाई प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, टुनटुन तिवारी व शंकर सिंहा, आदि।

नेताजी सुभाष सेवा संघ के संस्थापक आशुतोष कुमार सिंह, श्रमिक नेता महारुद्र कुमार सिंह, भाजपा नेता रमेश स्वर्णकार, जुगनू सिंह, कृष्णा गुप्ता, चीकू शर्मा, प्रकाश केशरी, प्रदीप भारती, पिंटू सिंह, पिंटू गुप्ता, सुभाष बरनवाल, चंद्रशेखर बरनवाल आदि शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *