कृषि के विकास से ही देश का समग्र विकास संभव-राजेश

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता का फुसरो में स्वागत

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार सिंह (Rajesh Kumar Singh) ने 29 अक्टूबर को बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में फुसरो का दौरा किया। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

फुसरो के शास्त्री नगर स्थित फुसरो नगर स्वच्छता प्रभारी दिनेश सिंह के आवास पर पत्रकारो से एक भेंट में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकारे किसानों के विकास के लिए नई-नई तकनीकों के माध्यम से दिशा और दशा बदलकर कृषि प्रधान देश की प्रथम पायदान पर लाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि जितना कार्य और सुविधा किसानों के लिए वर्तमान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किया और निरंतर कर रही है वह अबतक किसी के द्वारा नहीं किया जा सका है। यह काम यदि विगत की सरकारों ने किया होता तो आज अन्न देवता और उसका परिवार सम्पन्न और खुशहाल होता।

उन्होंने कहा कि देश में कृषि क्षेत्र इन दिनों अपने स्वर्णिम दौर में है। उन्होंने कहा कि देश अगले 25 वर्ष में एक प्रमुख कृषि तथा वैज्ञानिक शक्ति के रूप में उभरकर सामने आएगा।

उन्होंने कहा कि विज्ञान आधारित कृषि नवाचारों को खोजने के लिए सरकार की अनूठी पहल न केवल किसानों की आय को दोगुना करेगी, बल्कि 25 साल बाद आजादी के 100वें वर्ष में भारत को एक प्रमुख कृषि और वैज्ञानिक शक्ति बना देगी।

मोर्चा नेता सिंह ने कहा कि कृषि के विकास से ही देश का समग्र विकास संभव है। इसके पूर्व उपस्थित कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। मौके पर आर उनेश, राजेश कुमार, अशोक सिंह, अरुण कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 110 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *