समाजसेवी दिवंगत राज का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

राज के निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति-अजय

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र अपनी एक खास पहचान बना चुके मृदुभाषी, मिलनसार और व्यक्तित्व के धनी दिवंगत विश्वनाथ राज का पार्थिव शरीर उनके निधन के दूसरे दिन 8 सितंबर को पंचतत्व में विलीन हो गया।

बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा महाप्रबंधक आवास के समीप स्थित कब्रिस्तान में पूरे रीति रिवाज से उनको दफनाने का कार्य किया गया।

इसके पूर्व शवयात्रा में बहुत बड़ी संख्या में क्षेत्र के कई गणमान्य सहित सैकड़ों रहिवासी शामिल हुए। सैकड़ो की संख्या में वाहनों का काफिला उनके आवास से कब्रिस्तान तक शवयात्रा में शामिल रहा। दिवंगत विश्वनाथ राज की उम्र करीब 52 वर्ष बताई जा रही है।

बोकारो के अस्पताल में इलाज के क्रम में बीते 7 सितंबर को उनका निधन हो गया था। वे झारखंड राज्य (Jharkhand state) के निर्माण होने के बाद हुए पंचायत चुनाव में प्रथम पंचायत समिति के सदस्य के रूप में कथारा पंचायत से निर्वाचित हुए थे। अपने उम्र का करीब 35 वर्ष तक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप मे उनका व्यतीत हुआ था।

दिवंगत राज ने वर्ष 1988 में भारतीय जनता युवा मोर्चा से राजनीति की शुरुआत की थी। मोर्चा में उन्होंने कथारा नगर अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वाह किया। वर्ष 1996 में कांग्रेस तथा इंटक में शामिल होकर मजदूर राजनीति प्रारंभ की।

बीच में फिर थोड़े समय के लिए राज्य के मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के साथ जुड़े और भाजपा से जुड़कर कार्य किया। अपने राजनीतिक जीवन में बाबूलाल मरांडी के सभा की अध्यक्षता विश्वनाथ राज ने कथारा में किया था। बाद में इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ में मिले दायित्व का निर्वाह किया।

वे लगातार 20 वर्षों तक कांग्रेस तथा इंटक में रहकर मजबूत कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवा दी। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ में कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय सहायक सचिव पद पर दायित्व का निर्वाहन करने का उन्होंने कार्य किया।

राज का सामाजिक जीवन लंबा रहा। लगभग 30 वर्षों तक कथारा चार नंबर महावीर मंदिर के प्रमुख का दायित्व निर्वाह करते हुए रामनवमी की पूजा इनके नेतृत्व में होता रहा। स्व राज कथारा चार नंबर दुर्गा पूजा समिति, काली पूजा समिति, मंदिर समिति के मजबूत स्तंभ रहे।

समाजसेवी व् मजदूर नेता अजय कुमार सिंह ने बताया कि स्व विश्वनाथ राज का निधन समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्व राज के पिता एम गोपाल कथारा कोलियरी में मैकेनिक के पद पर कार्यरत थे। दक्षिण भारत के रहने वाले स्व राज का परिवार कथारा में लगभग 60 वर्षों से अधिक समय से है।

इनके निधन की सूचना पाकर शोक संवेदनाओं का तांता लगा रहा। कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक एमके पंजाबी, क्षेत्रीय प्रबंधक असैनिक सुमन कुमार, कार्मिक प्रबंधक सुभाष पासवान, श्रमिक संगठन के राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सीसीएल सचिव अजय कुमार सिंह, भारतीय जनता पार्टी के बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के गिरिजा शंकर पांडेय, सुबोध सिंह पवार, क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एमएन राम, डॉक्टर एसके सिंह,आदि।

कांग्रेस के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, आर इग्नेश, विकास सिंह, वीरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, राजू स्वामी, आशीष चक्रवर्ती, मोहम्मद फारुक, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद नसीम, राकेश कुमार, विकास कुमार उर्फ विक्की, देवाशीष आस, धनेश्वर यादव, गणेश गोप, पंडित गुप्तेश्वर पांडेय, धनेश्वर यादव, उपेंद्र चौहान, युवा कांग्रेस नेता विजय यादव, सुजीत मिश्रा, पिंटू राय ,सोनू मिश्रा, एमएन सिंह, सर्वजीत कुमार पांडेय, कमल कांत सिंह, अमनदीप सिंह, भरत प्रसाद मेहता, हेमंत प्रसाद, आदि।

शिबू यादव, सूर्यकांत त्रिपाठी, रंजय कुमार सिंह, मोहम्मद असगर खान, मोहम्मद आरिफ, बिंदु चंद्र हेंब्रम, अरविंद सिंह, राजेंद्र यादव, गणेश यादव, मोहम्मद इस्लाम अंसारी, राजू वर्मा, राज कुमार मंडल, सुनील सिंह, यदुनाथ गोप, राजू रविदास, मोहम्मद जानी, उपेंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्या संजोती देवी, उप मुखिया उषा चौहान, श्रीमती देवी, आशा देवी, राजेश पांडेय, शकील आलम, राजू सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

 367 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *