विधायक ने किया विद्यालय में बननेवाले दो कमरों का शिलान्यास

विधायक की धर्मपत्नी ने की ट्रांसफार्मर का उद्घघाटन

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में प्लस टू हाई स्कूल हरनाद में 27 जुलाई को गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो ने दो कमरे का शिलान्यास किया। साथ ही अच्छे अंक से प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को उन्होंने सम्मानित किया।

इस अवसर पर सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक महतो ने कहा कि हरनाद स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा आगे रहा है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के बच्चे उच्च पदों में आसीन है। कसमार प्रखंड शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। यहां के बच्चों ने हमेशा क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं।

डॉ महतो ने कहा कि शिक्षा के प्रति बच्चों का हौसला बुलंद करने की जिम्मेवारी शिक्षकों की है। शिक्षक बच्चों के प्रति विशेष ध्यान दें। स्कूल में कोई भी समस्या हो उसका समाधान हम करेंगे।

मौके पर विष्णु चरण महतो, उमेश जयसवाल, मनोज दत्ता, डॉ जीतलाल महतो, नंदकिशोर नायक, मनोज महतो, कृष्ण कांत शर्मा, मुखिया विजय कुमार जयसवाल, उमेश महतो, महेंद्र महतो, मनबोध घासी, घनश्याम महतो, प्रकाश महतो, रामदेव मुर्मू, कैलाश महतो, गोपी नायक, विपिन गोस्वामी के अलावे सभी शिक्षक मित्र उपस्थित थे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो (MLA Dr Lambodar Mahto) की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने 27 जुलाई को कसमार प्रखंड के हद में नोवाजरा बराई में 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर का विधिवत उद्घघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बिजली की समस्या नहीं रहने दिया जाएगा।

कोई भी गांव ट्रांसफार्मर के चलते अंधकार में नहीं रहेगा। इसके लिए विधायक हमेशा आगे रहे हैं। मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य के अलावे आसपास के गांव के दर्जनों महिला पुरुष रहिवासी उपस्थित थे।

 70 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *