Advertisement

घायल युवक को हॉस्पिटल पहुंचाने में विधायक ने की मदद

घायल युवक को हॉस्पिटल पहुंचाने में विधायक ने की मदद

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Beef block) के हद में लालपनिया मार्ग (Lalapania road) पर सड़क दुर्घटना में घायल युवक को हॉस्पिटल पहुंचाने में गोमियां विधायक (Beef legislator) ने मदद की। विधायक के इस कार्य की चहुंओर सराहना हो रही है।
जानकारी के अनुसार गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो बीते 15 नवंबर को तुलबुल स्थित अंबेडकर उच्च विद्यालय से महत्वपूर्ण बैठक कर लौट रहे थे। लौटने के क्रम में स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की भिड़ंत को देखकर विधायक रुक गए और तुरंत गोमियां थाना को फोन कर इसकी जानकारी दी। साथ ही सामुदायिक चिकित्सा केंद्र को भी फोन कर घायल युवक की स्थिति को बताया। रहीवासियों के अनुसार घायल युवक हरदयामो तुलबुल पंचायत के बाबूलाल मांझी का पुत्र बताया जा रहा है।
सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के डॉक्टर राकेश रंजन ने बताया कि 25 वर्षीय युवक पिंटू मांझी प्राथमिक उपचार के बावजूद होश में नहीं आया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, बोकारो सदर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में गोमियां थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि विधायक ने फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना दोपहर 2 बजे की है। तुरंत पेट्रोलिंग गाड़ी को भेजकर बिना नंबर की न्यू स्कॉर्पियो गाड़ी और हीरो पैशन प्रो को जप्त कर लिया गया। थाना प्रभारी के अनुसार मोटरसाइकिल का नंबर JH09N/6842 है। उन्होंने मामले की अनुसंधान कर कार्यवाही करने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *