विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो (MLA Doctor Lambodar Mahato) ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार गोमियां विधायक ने तेनुघाट, साड़म, होसिर, तुलबुल, गोमियां, आईईएल, स्वांग, हजारी, कथारा एवं ललपनियाँ में पूजा पंडालों में 14 अक्टूबर को मां का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 अभी खत्म नहीं हुई है।
इस कारण सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए हम सभी को इस पावन पर्व को मनाना चाहिए, ताकि लोग सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि वे मां दुर्गा से कामना करते हैं कि क्षेत्र के सभी लोग स्वास्थ एवं सुरक्षित रहे।
मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, राजकुमार यादव, किशोर बर्मन, संदीप स्वर्णकार, रोहित यादव, शंकर नायक, छोटू, रितेश यादव, मध्य दुर्गा मंदिर गोमियां के मुख्य पुजारी अवधेश पाठक, अध्यक्ष कोपेश्वर यादव, द्वारका रवानी, कोषाध्यक्ष ललित यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
ज्ञात हो कि वैश्विक महामारी के प्रकोप के कारण एकबार फिर दुर्गा पुजा का त्योहार फीका पड़ गई, लेकिन श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह कम नहीं हुआ है।
![]()












Leave a Reply