Advertisement

खिलाड़ी सलीमा व् निक्की को विधायक ने दी बधाई

एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। भारत का हॉकी में प्रतिनिधित्व करने वाली झारखंड (Jharkhand) की आन बान और शान सलीमा टेटे व निक्की प्रधान से 13 अगस्त को सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने झारखंड विधानसभा में मिलकर उन्हें श्रेष्ठ प्रदर्शन व झारखंड का मान बढ़ाने के लिए बधाई दी। साथ ही भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामना दिया।

इस अवसर पर विधायक कालिंदी ने कहा कि हॉकी खिलाड़ी सलीमा और निक्की ने अपनी कड़ी मेहनत से देश से लेकर विदेश तक झारखंड का मान और सम्मान बढ़ाया है। दोनों ने टीम के हार के बावजूद लोगों के दिलों में एक अलग स्थान बना लिया है।

उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या करने वाले और दहेज के नाम पर बेटियों को प्रताड़ित करने वालों को इन बच्चीयों से सबक लेने की जरूरत है। इनके प्रदर्शन को देख झारखंड के दूसरे खिलाड़ियों का भी मनोबल खेल के प्रति बढ़ेगा। विधायक ने कहा कि झारखंड के अन्य खिलाड़ियों की रफ्तार को गति देने के लिए हेमंत सरकार निरंतर प्रयासरत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *