क्षेत्रीय कार्यालय में नवगठित आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय समिति की बैठक संपन्न

क्षेत्र के दो-दो पदाधिकारी को शाखा स्तर की विशेष जिम्मेवारी-अजय

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के कथारा चार नंबर स्थित राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन के राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन क्षेत्रीय कार्यालय में 20 अगस्त को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार नवगठित आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय समिति की बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि, यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह द्वारा हाल के दिनों में क्षेत्रीय समिति की सूची जारी की गई है। उक्त समिति की पहली बैठक राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन सह क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित किया गया।

उक्त बैठक में संगठन की मजबूती तथा मजदूर समस्याओं पर विस्तार रूप से चर्चा किया गया। बैठक के प्रारंभ में इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री सह बेरमो के पूर्व विधायक दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए आरसीएमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि पूरे सीसीएल में आरसीएमयू मजदूरों का सबसे विश्वसनीय और बड़ा संगठन है।

उन्होंने कहा कि श्रमिक जमात का भरोसा ही संगठन की शक्ति है। कथारा क्षेत्र में भी आरसीएमयू सबसे बड़ा सदस्य संख्या वाला संगठन है। जिससे संगठन के पदाधिकारी ऊर्जावान और गौरवान्वित है। जो संगठन के पदाधिकारी और सदस्यों के लिए गौरव का विषय है। बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह शाखा स्तर पर तथा दो माह में क्षेत्रीय स्तर की बैठक निर्धारित की जाएगी।

जिसमें क्षेत्रीय पदाधिकारी को एक-एक शाखा में दो पदाधिकारी निगरानी रखकर समस्याओं को लेकर सदस्यों को लेकर विशेष जिम्मेवारी का निर्वाह करेंगे। श्रमिक समस्याओं की सूची बनाकर परियोजना स्तर से क्षेत्रीय स्तर तक प्रबंधन से समस्या निराकरण को लेकर वार्ता किया जाएगा।

बैठक में कहा गया कि बहुत जल्द क्षेत्रीय स्तर पर यूनियन का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद शब्बीर अंसारी, यूनियन के क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, आदि।

चंद्रशेखर प्रसाद, सुषमा कुमारी, मोहम्मद सनाउल्लाह, सहायक सचिव दयाल यादव, आशीष चक्रवर्ती, जितेंद्र पासवान, विजय यादव सहित वेदव्यास चौबे, मोहम्मद कयूम, सूर्यकांत त्रिपाठी, सुजीत मिश्रा, संतोष सिंह, प्रमोद यादव व् अन्य शामिल थे।

 113 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *