Advertisement

होसिर में रसोईया एवं संयोजिका संघ की बैठक सम्पन्न

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में होसिर मध्य विद्यालय मैदान में 9 अमतु को रसोईया एवं संयोजिका संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से 15 सूत्री मांगों पर चर्चा किया गया।

झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया एवं संयोजिका अध्यक्ष संघ के बैनर तले 9 अक्टूबर को गोमियां प्रखंड के हद में होसिर मध्य विद्यालय मैदान में विभिन्न विद्यालयों के रसोइया एवं संयोजिका संघ की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सारो मंडल ने किया। इस बैठक में 15 सूत्री मांगों पर चर्चा की गई। साथ ही गोमियां प्रखंड स्तरीय कमिटी का गठन एवं विस्तारीकरण पर बल दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सारो मंडल ने कहा कि देश के नौनिहालों को हर दिन भोजन परोसने का काम विद्यालय की रसोईया एवं संयोजिका करती है। परंतु राज्य सरकार रसोइयों को उपेक्षा की दृष्टि से देख रही है। कहा गया कि विद्यालय खुलने से बंद होने तक लगभग सात घंटे विद्यालय अवधि में काम करने वाली रसोइया/संयोजिका को न्यूनतम मजदूरी से भी कम भुगतान किया जाता है।

इसके बावजूद भी हम सब ईमानदारी से अपने कार्यो का निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार रसोइया/संयोजिका के मानदेय में बढ़ोतरी करने के साथ साथ सेवानिवृत्त होने पर पेंशन देना भी सुनिश्चित करें,अन्यथा आने वाले दिनों में हम सब आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे।

उन्होंने प्रखंड के सभी रसोइया/संयोजिका का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी नवम्बर महीने के दूसरे रविवार को होसिर मध्य विद्यालय मैदान पर होने वाले बैठक में सभी लोग अपने एकजुटता का परिचय देते हुए संघ को मजबूती प्रदान करें। आगे उन्होंने कहा कि जो सदस्य आगामी बैठक में शामिल नही होंगे, वैसे सदस्यों पर संघ कार्यवाही करने पर विवश हो जाएगी।

मौके पर रेखा देवी, मीना देवी, कलावती देवी, रुक्मणी देवी, राधा देवी, सोनिया देवी, सोमरी देवी, चानो देवी, शहनाज खातून, धनवंती देवी, लीला देवी, गीता देवी, करमी देवी, बबिता देवी, तिलेश्वरी देवी, कल्पना देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *