Advertisement

मोरबी पुल हादसे की घटना अति दुखदायी-अजय मालाकार

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। गुजरात के मोरबी में हुई पुल हादसा काफी दुखदायी घटना है। घटना पर दुःख जताते हुए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) नेता अजय मालाकार ने 31 अक्टूबर को कहा कि यह बड़ा हादसा केबल पुल टूटने से हुआ, जिसमें कई लोग नदी में गिर गये। अब तक कई लोगों की हुई मौत पर रालोजपा ने गहरा दुख जताया है।

रालोजपा नेता मालाकार ने कहा कि गुजरात के मोरबी में घटित घटना बेहद पीड़ादायक है। हताहत लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदना एवं घायलों को यथाशीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि सरकार को इसे गंभीरतापूर्वक लेनी चाहिए। साथ ही साथ मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने इस घटनाक्रम का उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है।

इस अवसर पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें शोक संवेदना प्रकट करनेवालों में रालोजपा के प्रदेश सचिव कामेश्वर सिंह, प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार, शिवनाथ पासवान, वरीय नेता नागेंद्र सिंह, इंद्रभूषण ठाकुर, गौरीशंकर पासवान, राजापाकर प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह, विमल ठाकुर, शैलेंद्र गुप्ता, मनोज कुमार, विवेक भारती सहित अनेक गणमान्य जन शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *