मुखिया ने पहली कड़ाही मसाला ढोकर किया मंदिर ढलाई की शुरुआत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में चलकरी उत्तरी पंचायत के रजक टोला में श्रावण मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 10 अगस्त को श्रीश्री हनुमान मंदिर की छत ढलाई की शुरुआत स्थानीय मुखिया/ग्राम प्रधान निशा देवी ने पहली कड़ाही सीमेंट मसाले को मस्तक में लादकर किया। ढलाई में पूर्व पंसस अक्लेश्वर ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

ढलाई प्रारंभ होने के पूर्व बजरंगबली की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी। पंचायत की प्रधान निशा देवी और स्थानीय वार्ड सदस्या सबिता देवी ने ढलाई के लिए सबसे पहले गमला से मशाला ढोया। उसके बाद गांव के कई श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा भाव से गमला से मशाले को छत तक बांस के सीढ़ी के माध्यम से पहुंचाया।

पूर्व पंसस सहित वार्ड सदस्य अनिल रजक, समाजसेवी मनोज रजक, टिंकु रजक, रामदेव रजक, जगदीश रजक, भगतु रजक, सहदेव रजक, धनेश्वर रजक, त्रिभुवन रजक, आनंद रजक, कृष्णा रजक, आरती देवी, मालती देवी, चिंता देवी, उपासी देवी सहित कई लोग इस पुनीत धार्मिक कार्य में सक्रिय रहे।

मुखिया सह ग्राम प्रधान निशा देवी ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाकर कार्य को पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता है। हनुमान मंदिर की छत ढलाई से पूरा मुहल्ला व गांव के लोग हर्षित हैं।

 

 150 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *