Advertisement

इलाज के दौरान युवती की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर थाना (Bagodar Police station) के हद में बगोदरडीह के एक किशोरी की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके परिजनों द्वारा इलाज के लिए हरिहर धाम रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती किया गया था।

इलाज के दौरान उक्त किशोरी की मौत हो गई। घटना को लेकर किशोरी के पिता सुरेश राम ने बगोदर थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मृतका के पिता ने पुलिस (Police) को दिए तहरीर में कहा है कि उनकी पुत्री सोनी कुमारी की तबीयत खराब हो गई थी। जिसे इलाज के लिए उक्त नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान इलाज में लापरवाही बरती गई। जिसके कारण पुत्री की मृत्यु हो गई है।

उन्होंने ने यह भी कहा है कि जब मेरी बेटी की सांस रुक गई, तब डॉक्टरों ने कहा कि इसे हजारीबाग ले जाइए। घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।

वहीं नर्सिंग होम के प्रबंधक रंजीत कुमार ने बताया कि मरीज की स्थिति गंभीर थी। जिसे चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए हजरीबाग रेफर कर दिया था। घटना से परिजनों में मातम का महौल कायम है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *